
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ शहर में सावन की धूम मची हुई है भारतीय सिंधु सभा के तत्वाधान में सत्कार सिंधु सभा के द्वारा स्थानीय झूलेलाल मंदिर में सावन तीज पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया ।
इस मौके पर सभी महिलाएं ग्रीन परिधान में सज धज कर पहुंची थी, इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर के प्रांगण में महिलाओं ने डांस गेम्स के साथ खूब एंजॉय किया। विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सीता वाधवा विनर घोषित की गई।अंत में सावन तीज के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और सावन तीज की एक दूसरे को बधाईयां दी। कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष मोहिनी खूबचंदानी, सत्कार सिंधु सभा की अध्यक्ष सरिता चंदानी, नैना रोहरा, जमुना भोजवानी, मेघा हरिरामानी, गीता हरिरामानी, रेखा भागवानी, भावना भागवानी, सुहाना नागवानी, सहित बड़ी संख्या में भारतीय सिंधु सभा एवं सत्कार सिंधु सभा की महिलाएं शामिल हुई।







Comments are closed.