जोगी कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाकर कि डॉ रेणु जोगी की दीर्घायु जीवन की कामना

पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी- कमल भार्गव, प्रकृति का अनुपम उपहार ही हमारा जीने का आधार है-भार्गव

जांजगीर :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष कमल भार्गव के कुशल मार्गदर्शन तथा पूर्व महिला जिलाध्यक्ष वर्षा सिंह व वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जांजगीर स्थित भीमा तलाब में वृक्षारोपण कर जेसीसीजे के सुप्रीमो डॉ.रेनू अजीत जोगी जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल भार्गव ने कहा- पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, हमारे लिए प्रकृति रूपी अनुपम उपहार ही हमारा जीने का आधार है। जब आर्थिक विकास पर्यावरण के हितों की अनदेखी करके किया जाता है वह विकास राष्ट्र के लिए मुसीबतें खड़ा करती है,और वही स्थिति छत्तीसगढ़ की सरकार यहां की प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते हुए अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल-जंगल और जमीन को लगातार निजी हाथों में बेचने का कुत्सित कार्य कर रही है। जब पर्यावरण के आभूषण पेड़ पौधों से आच्छादित पर्वत-शिखर व पठार ही नहीं रहेंगे तो यहां जीवन केवल कोरी कल्पना मात्र रह जाएगी। हमारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना. ताकि लोग इन्हें अपनी नैतिक जिम्मेदारी के साथ संरक्षण में योगदान दे।

प्रदेश सचिव महेन्द्र चंद्रा ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें आने वाली पीढ़ी को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर वनों को संरक्षित करना चाहिए।

पूर्व महिला जिला अध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा जब तक मानव अपना कर्तव्य नहीं समझेगा तब तक पर्यावरण पर खतरा मंडराता ही रहेगा।

नेतृत्वकर्ता अजय अग्रवाल ने कहा पर्यावरण में जब तक हरियाली है, प्रकृति में जीवन संभव है,अतः पर्यावरण को हरे भरे रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करनी चाहिए।

प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती संतोषी रात्रे ने कहा पर्यावरण के संसाधन अथवा घटक जितने स्वच्छ व निर्मल होंगे उतना ही हमारा मन पवित्र व शरीर स्वस्थ रहेगा।

इस अवसर पर अजय अग्रवाल, शैलेंद्र केशरवानी, राहुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह संतोष अनंत, ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ संगीत कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर छतराम यादव, शिव कुमार विजय, रवि राठौर, पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष जैजैपुर रवि खटर्जी, ओंकार बंजारे, भुवनेश्वर आगरे, गनपत निराला, सचिन निराला, शिव आदित्य, किशन बंजारे, प्रिंस बंजारे, श्रीमती संतोषी राठौर, बसंती सूर्यवंशी, संतोषी बाई राधिकाबाई, अनीता सूर्यवंशी, रामबाई, दुर्गावती, रेवती सहित जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता व आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!