‘जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारा…’ कहलाकर निकाला जुलूस, पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर की हत्या, देखें वीडियो

रायपुर/ रायपुर के तिल्दा इलाके में हुए हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तारी के बाद इन आरोपियों का जुलूस निकाला गया. पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या की थी. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

क्या है मामला?

दरअसल, मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है. 31 मार्च 2023 को कुंदरू निवासी प्रार्थी के मामा का बेटा आयुष पाल फोन कर बताया गया कि जलसो गांव के आशु, ईशु ,फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथी कार और बाइक से घर आए. घर में जबरन घुसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर चले गए.

घटना की सूचना के बाद प्रार्थी अपने मामा के घर पहुंचा. जहां देखा की उसके मामा जितेन्द्र पाल घर के हाल में लहु लुहान गिरे पड़े थे, मामा होश में थे लेकिन ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहे थे और कुछ दूरी पर हाल में ही आयुष भी लहु लुहान पडा था. प्रार्थी के मामा के शरीर में धारदार वस्तु से मारने से चोटे लगी थी. आयुष के भी पेट समेत अन्य हिस्सों में चोटें लगी थी. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

जानकारी के अनुसार, दीपावली के समय आशु, फेन्टा व अन्य ने मामा जितेन्द्र पाल को ठेकेदारी करने पर एक लाख रूपये देने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पैसा नहीं देने के कारण से ही आशु, ईशु, फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथी मिलकर जितेन्द्र पाल (मामा) और उसके बेटे आयुष पाल की हत्या करने की नियत से घर में घुसकर चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर जितेन्द्र पाल की हत्या कर दिए और उनके बेटे को आयुष पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुचाएं. इस मामले में नेवरा थाने में अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद रेड कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला गया.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

○ आशु उईके पिता मुन्ना उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर.
○ शुभम घोष उर्फ राजा पिता सुप्रिया घोष उम्र 26 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर.
○ विकास घोष उर्फ सुभाष घोष पिता सुप्रिया घोष उम्र 24 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर.
○ बलराम यादव उर्फ राजा पिता इन्दरभान यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुंदरू थाना तिल्दा नेवरा रायपुर.
○ शिव कुमार उईके पिता कोदू उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राज जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर.

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!