प्यार-मोहब्बत इश्क-विश्क
ये दिल की बातें बहुत हुई
जिससे मिलती रोजी-रोटी
अपनी ड्यूटी कर पा लें।
जीवन सफल बना डालें।।
असफलता से डरें नहीं हम
बारम्बार प्रयास करें ।
मिले सफलता जीवन पथ पर
एवरेस्ट भी चढ़ पालें।।जीवन…
कैसे होगा, हो न सकता,
ये बेकार की बातें हैं ।
रखें लगन विश्वास स्वयं पर
साफ करें मन के जाले।। जीवन…
जो भी बोलो अच्छा बोलो
लिखो साफ सुन्दर प्रिय शब्द।
देखो दिल के मोबाइल पर
क्यों हों पासवर्ड ताले।।जीवन…

हो दिल का रिश्ता अपनापन
तड़क-भड़क में भड़कें क्यों
क्या रक्खा है इस दुनिया मे
भेदभाव गोरे-काले।।जीवन…
ड्यूटी में ही अपनी ब्यूटी
निष्ठा पूर्वक कार्य करें
अगर समस्या हो कोई तो
मिलकर ही सब सुलझा लें।।जीवन…
मिली जिन्दगी छोटी सी है
जी लें मिलकर हँसी-खुशी
धर्म जाति भाषा को लेकर
द्वेष दुश्मनी क्यो पालें।।जीवन…
सेतराम साहू “सेतु”
कौहाकुड़ा पिथौरा






Comments are closed.