जींस पहनना बना मौत का सबब: चाचा ने भतीजी को पीट-पीटकर मार डाला

जींस पहनना बना मौत का सबब: चाचा ने भतीजी को पीट-पीटकर मार डाला

देवरिया. देवरिया जिले मे किशोरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. हत्या के पीछे किशोरी के पहनावे के प्रति उसके चाचा की नाराजगी सामने आई है. भतीजी का जींस पहनना चाचा को पसंद नहीं था. आरोप है कि भतीजी ने जब बात नहीं मानी तो चाचा ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद नदी में शव फेंकते समय लड़की का पैर रेलिंग में फंस गया. इससे उसका  शव नदी में गिरने की बजाए पुल पर ही लटक गया. यह देख चाचा वहां से भाग निकला. लड़की की मां की सूचना पर पुलिस ने चाचा अरविंद और बाबा परमहंस को गिरफ्तार किया है.

दरअसल रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के गंडक नदी पर बने पटनवा पुल पर बीते 20 जुलाई को एक नाबालिक किशोरी का शव लटकता हुआ मिला था. जिसकी देवरिया पुलिस ने जब शिनाख्त की तो मृतक किशोरी की पहचान महुवाडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी खरग गांव के रुप में हुई. मृतक लड़की की मां ने थाने मे दर्ज 10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. जिसमें मृतक लड़की के दादा, दादी, 2 चाचा, 2 चाची और गांव के 4 अन्य सहयोगी लोग हैं.

आरोप है कि बीते 19 जुलाई को लड़की व्रत थी और वह दोपहर बाद पूजा करने के लिए नये कपड़े पहनी. उसने जींस भी पहन ली. इसी बात को लेकर बाबा ने जब ऐतराज किया तो लड़की लड़ने लगी. जिसके बाद चाचा और चाची ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी. जब लड़की बेहोश हो गई तो गांव के 4 लोगों के सहयोग से अस्पताल मे भर्ती कराने के लिए ले जाया गया. लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई. जिसके बाद चाचाओं ने लड़की के शव को पटनवा पुल से गंडक नदी मे फेंकने की कोशिश की, लेकिन शव पटनवा पुल के एंगल से लटक गया. शव को शिनाख्त करते हुए 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया.

आरोप है कि बीते 19 जुलाई को किशोरी ने जीन्स पहना तो बाबा को गुस्सा आ गया और लड़की को डाटने लगे. लड़की अपने बाबा, दादी से लड़ने लगी तो चाचा ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. बाद में उसकी मौत हो गई .

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!