जिस्म का छठा तत्वहै ‘ चमचत्व ‘



राम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने कहा की मनुष्य का ये अधम शरीर पांच तत्वों से बना है .गोस्वामी जी ने कहा है इसलिए न मानने का कोई सवाल ही नहीं,लेकिन कलिकाल में मेरी अपनी धारणा है की मनुष्य के शरीर को अधम बनाने में जिस छटवें तत्व की भागीदारी है उसे ‘ चमचत्व ‘ कहते हैं .’ चमचत्व ‘ ने मनुष्य को मनुष्य नहीं रहने दिया,बल्कि एक चमचा बनाकर छोड़ दिया .किसी शरीर में ये तत्व कम मात्रा में है और किसी में कम .
मनसुख भाई ने मुझसे इस मुद्दे पर जिरह की तो मेरे लिए उन्हें समझना कठिन हो गया की मनुष्य का शरीर क्षिति,जल,पावक,गगन और समीर से जब बना करता था,तब बना करता था.अब जमाना बदल गया है. हर चीज में मिलावट हो रही है .शरीर के मसालों में भी छटवां तत्व किसी ने बड़ी सफाई से मिला दिया .छठवां तत्व ठीक वाइज ही मिलावट के काम आया जैसे धनिया में घोड़े-गधे की लीड,लाल मिर्च में ईंट का चूरा और काली मिर्च में पपीते के सूखे बीज .
दरअसल राम राज्य से पहले अयोध्या में पादुका राज और रावण के बाद लंका में बिभीषन का राज्यारोहण देखकर हमारे वैज्ञानिकों ने देह बनाने के काम आने वाले तत्वों का विश्लेषण शुरू कर दिया था .प्रयोग जारी रहा,वैज्ञानिक आते-जाते बने रहे ,लेकिन प्रयोग सफल हुआ कलिकाल में .कलिकाल में आप यदि गोस्वामी तुलसीदास के जमाने तक जाकर भी तहकीकात करें तो पाएंगे की मनुष्य के शरीर पांच तत्वों से ही बन रहे थे.छठवां तत्व तो भारत के आजाद होने के बाद पंचतत्व के फार्मूले में शामिल किया गया .तमाम बहस-मुबाहिसे के बाद इस छटे तत्व को चमचत्व का नाम दिया गया .
मनुष्य का शरीर तभी तक पावन था जब तक की इसमें क्षित,जल,पावक,गगन और समीर डाला जाता था ,लेकिन जैसे ही इसमें छठवां तत्व चमचत्व मिला गया ,मनुष्य का शरीर अधम हो गया .अधम तो अधम है .इस शरीर ने ऐसे-ऐसे ऊधम शुरू कर दिए की वैज्ञानिक घबड़ा गए गए लेकि सियासत में इस तत्व ने धूम मचा दी .इस छठवें तत्व से लैस जो भी अधम शरीर बना सियासतदानों के बड़े काम आया .
देश का छठवां तत्व अदृश्य तत्व है.ये खुली आँखों से नजर नहीं आता .लेकिन नेता लोग अपने अनुभव से चांचतव से परिपूर्ण चलती फिरती इमारतों यानि देह को तत्काल पहचान लेते हैं .नेता को किसी अनाम ऋषि का श्राप है की जब तक वो चमचत्व से बने कुछ लोग नहीं पालेगा तब तक उसका कल्याण मुमकिन नहीं हैं .नेताओं ने ही इस छठवें टाटवे से बने शरीर को ‘चमचा’ नाम दिया ,चमचे की पर्कृति में सभी धातुएं और मोल्डिड प्लास्टिक ही नहीं बल्कि लकड़ी को भी शामिल कर लिया गया .अलग-अलग धातु से बने चामचे की प्रकृति भी अलग -अलग होती है .कोई बहुत आवाज करता है तो किसी के चलने की आवाज तक नहीं सुनाई देती .
चमचा यानि अधम शरीर अपने भगोने यानि नेता के लिए दुनिया का कोई भी अधम काम करने के लिए तत्पर रहता है. चामचे के मुंह से भोले से भी ‘ न ‘ शब्द नहीं निकलता .चमचे के शब्दकोश में ‘ न ‘ शब्द होता ही नहीं है .आप कहिये – ‘ चाँद-तारे तोड़कर लाना है ‘.चमचा कहेगा ‘ जी हुजूर ,आ जायेंगे “चमचे का यही गुण चमचे को अधम से महा अधम और चमचे से महा चमचा बनाता है .जैसा मैंने पहले ही कहा की आज की राजनीति में -‘ बिन चमचा सब सून ‘ होता है .इसलिए आज की राजनीति में इस छठे तत्व से भरे अधम शरीर की बड़ी विकट मांग है .
आज की ‘ नेता चरित मानस ‘ कहती है की जिसका जितना श्रेष्ठ चमचा होगा वो उतना ही बड़ा नेता,अफसर,तस्कर,गुंडा ,उद्योगपति आदि..आदि होगा .आप यकीन नहीं मानेंगे किन्तु ये हकीकत है की आजकल हर वर्ग में श्रेष्ठ चमचे रखने की जबरदस्त प्रतिस्पर्द्धा चल रही है .पहले नेताओं के पास केवल एक चमचा होता था,जिसे लोग नेता की नाक का बाल भी कहते थे .बदनामी के दर से नेताओं ने एक से अधिक चमचे रखना शुरू कर दिए. अपने लिए अलग,बीबी के लिए अलग और बच्चों के लिए अलग .हर चमचे की अधम देह की कीमत उसके छठे तत्व के आधार पर निर्धारित की जाती है .
कलिकाल में चमचों की उपयोगिता देखकर अब चमचत्व युक्त अधम शरीर बनाने के कल-कारखाने और प्रशिक्षण संस्था और खुल गए हैं .जहाँ पंचतत्व स्व बने अधम शरीरों में चमचत्व का छठवां तत्व मिलाने का काम होता है .प्रशिक्षण प्राप्त चमचे के साथ गारंटी और वारंटी के मिलती हैं .चमचों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है,उन्हें धर्म परिवर्तन और नेता बदलने की भी पूरी छूट है .आज ‘ ऐ ‘ का चमचा कल ‘ बी ‘ का चमचा हो सकता है .चमचा नेता बदलने के बाद भी कानाफूसी या चुगलखोरी नहीं कर सकता.ये उसका बिजनिस सीक्रेट माना जाता है की वो कभी इधर की उधर नहीं करेगा .जिस भगोने में रहेगा,उसी की जाएगा,बजायेगा .
आजकल विज्ञान ने बड़ी तरक्की कर ली है. आप अपने चमचे का बाकायदा परीक्षण करा सकते हैं. एक्स रे ,सोनोग्राफी,से लेकर डीएनए टेस्ट तक की जांच के लिए अब प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं .आप अपने चमचे की निष्ठा का पता लगाने के लिए इजराइल में बने पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से कर सकते हैं .हालाँकि ये तकनीक आतंकवाद और अपराधियों से निबटने के लिए ईजाद की गयी है. लेकिन नेताओं को इस बात की छोट है की वे अपने चमचों की जासूसी के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं .
आपको शायद पता नहीं होगा किन्तु हकीकत ये है की पांच तत्व से बना आपका शरीर हो या चमचा एक न एक दिन इन्हीं पांच तत्वों में विलीन हो जाता है ,किन्तु यदि इसमें छठवां तत्व भी मिला हो तो न देह का कुछ बिगड़ता है और न चमचे का. चमचत्व से बने देह और चमचे को न शस्त्र छेद सकते हैं ,न अग्नि जला सकती है,न पानी गाए सकता है और न पवन सुखा सकता है यानि ये पांचों तत्वों से निरापद उत्पाद है .अब वो जमाना नहीं रहा की हार सफल आदमी के पीछे एक नेक स्त्री होती थी.अब जमाना बदल गया है. अब हर सफल आदमी यानि नेता,अभिनेता,तस्कर,गुंडे ,व्यापारी के पीछे एक न एक ‘ षठ तत्वी’ चमचा अवश्य होता है .तो आइये इस नए उत्पाद को बैरिये और कामयाबियों की नयी सीढ़ियां चढ़िये .
@ राकेश अचल

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!