
कोरबा । बहुत देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने सभी सी.जी. व सी.बी.एस.ई. अशासकीय विद्यालयों को ऑनलाइन क्लास से छात्र छात्राओं को पृथक नहीं करने के लिए आज आदेश दिया। जिसका नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा तहे दिल से स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करता है। इसके साथ ही सभी उक्त विद्यालयों व जिला प्रशासन से मांग करता है कि जिन बच्चों का ऑनलाइन क्लास से शिक्षा को वंचित किया गया था जिससे कि उन बच्चों को उस समय के शिक्षा से वंचित होना पड़ा जिसके शिक्षा की पूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था उक्त प्रबंधन जल्द से जल्द करें जिससे बच्चों को पढ़ाई में तकलीफ ना हो व किसी भी प्रकार की परेशानी से बचें। उक्त जानकारी नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा के अध्यक्ष व कोरबा पेरेंट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने दी।








Comments are closed.