जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने कहा- लोग दहशत में राजनितिक दलगत से ऊपर उठकर लोगो की सेवा करे राजनितिक दल

तिल्दा /नेवरा / से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा / नेवरा / जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने कहा है कि करोना महामारी के चलते सभी राजनितिक दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता जो की करोना महामारी से पीड़ित है उनकी निस्वार्थ सहायता करने में अपना ध्यान लगाए, अभी यह देखा जा रहा है की लोगों को उचित इलाज नहीं मिलने, ऑक्सीजन नहीं मिलने व इंजेक्शन नहीं मिलने से लोग दहशत में है और, मौते बढ़ रही है, सरकारी हो या प्राईवेट अस्पताल वहाँ करोना से बीमार व्यक्ति को रेमडिसीवीर का इंजेक्शन नहीं मिल रहा है, और उनसे इंजेक्शन बाहर से लाने को कहा जा रहा है , और इसकी कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है, रेमडिसीवीर का एक इंजेक्शन आज 15000 से 20000 में बिक रहा है, क्योकि करोना की आड़ में लोग अवैध कमाई करने में लगे हुए है, और मानवता कही भी नजर नहीं आ रही है, लोगो को बस पैसा कामना ही एक उद्देश्य रह गया है, जरुरतमंदो को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, राजू शर्मा ने कहा की ऐसी विपत्ति में सभी राजनितिक दल इस समय एक होकर लोगो के इलाज के लिए आगे आये, करोना पीड़ित को उचित इलाज मुहैय्या करवाए, सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर सामाजिक भवनों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाए , उन्होंने भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की प्रसंशा करते हुये कहा की उन्होंने जैसे अपने परिवार के कालेज रायपुर स्थित एजुकेशन सेंटर को 200 बिस्तर के कोविड व 50 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की है जो की एक मिशाल है, उन्होंने कहा की करोना के इस समय हम आपस में मिलकर मानवता का परिचय दे तभी इस महामारी से हम जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते है ।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!