जांजगीर: दो गुटों की हिंसक भिड़ंत में युवक की मौत, एक-दूसरे पर बैट-स्टंप और धारदार हथियार से हमला, 6 गिरफ्तार; भारी पुलिस बल तैनात

जांजगीर-चांपा। जिले के धाराशिव गांव में शनिवार रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में तलवार और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों ओर से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामूली कहासुनी से भड़की हिंसा

बता दें कि घटना जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर धाराशिव गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के कुछ समय बाद अभिषेक, अपने कुछ साथियों के साथ जितेश राठौर के घर पहुंचा, जहां फिर से दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान क्रिकेट बैट, स्टंप और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया।

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

इस हमले में एक पक्ष से अभिषेक गोस्वामी और दूसरे पक्ष से दिनेश राठौर को गंभीर चोटें आई थीं। अभिषेक के गले पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। वहीं दिनेश का इलाज जारी है।

पुलिस ने किया बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बलवा, हत्या की नीयत से हमला, और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों पक्षों से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस झगड़े में उपयोग किए गए हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!