जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,21जुलाई थाना बलौदा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज बन गोस्वामी उर्फ सोनू (25 वर्ष) निवासी ग्राम लिम्हा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में 23 जून 2025 को देर रात्रि अपने ससुराल में जाकर घर के दरवाजे को जोर से खटखटाने लगा। जब पीड़िता फुलेश्वरी गोस्वामी ने दरवाजा खोला, तो आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे को रात में ही घर ले जाने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की और पीड़िता के हाथ की उंगली और कलाई को दांत से काट दिया।

इस मामले में थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को उसके साक्ष्य से पकड़ा गया और पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव, प्र0आर0 नवीन सिंह, आर. ईश्वरी राठौर, संदीप सोनत एवं थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!