एक ओर सरकार जल संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रही है, वहीं कोरबा नगर निगम की लापरवाही इन प्रयासों को सीधे तौर पर चुनौती देती नजर आ रही है। टीपी नगर क्षेत्र में इंदिरा स्टेडियम पीने योग्य पानी टंकी से लगातार व्यर्थ बहता देखा गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दिनों से यह रिसाव बना हुआ है, लेकिन नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इसस पर ध्यान नहीं दे रहा है और न ही कोई सुधार कार्य किया गया है।गौरतलब है कि जल संरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें लगातार अभियान चला रही हैं, जिनमें ‘जल जीवन मिशन’, ‘नल-जल योजना’ और ‘हर घर जल’ जैसे प्रयास शामिल हैं। स्कूलों में बच्चों को पानी बचाने की शिक्षा दी जा रही है, घरों में लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही से ये सभी प्रयास निष्प्रभावी होते जा रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि इस तरह के व्यर्थ जल बहाव पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई हो।यदि इस तरह जल की बर्बादी होती रही, तो आने वाले समय में जल संकट से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर निगम को चाहिए कि वह समय रहते चेत जाए और जल संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी को समझे।
सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…








Comments are closed.