जमनादास गुप्ता को किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

  • रिजर्व बैंक ऑफ इण्ड़िया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता को धार्मिक और समाजसेवी कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मिला नीरा अमृत सम्मान
  • जमनादास गुप्ता इंसानियत को गौरवान्वित करने वाली एक महान शख्सियत है हमें उनके महान जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए – डाक्टर हिमांशु शर्मा

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…
बागपत को गौरवान्वित करने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इण्ड़िया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता को उनके धार्मिक व समाजसेवी कार्यो के लिए नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व नेशनल अवार्डी विपुल जैन ने जमनादास गुप्ता को शॉल, पटका, पगड़ी पहनाकर, नीरा अमृत सम्मान का प्रतीक चिन्ह व गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा- अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी व डाक्टर हिमांशु शर्मा- अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के माध्यम से प्रदान किया जाता है। रामसेवक शर्मा वर्तमान में एनएस पब्लिक स्कूल काठा में एकेडमिक डायरेक्टर व डाक्टर हिमांशु शर्मा बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि जमनादास गुप्ता मूल रूप से बागपत के निवासी है और वर्तमान में पश्चिम विहार दिल्ली में रह रहे है। वह धार्मिक और सामाजिक कार्यो में तन-मन व धन से महत्वपूर्ण योगदान करते है और जरूरतमंद लोगों की सामर्थ्य के अनुसार हर सम्भव मद्द करते है। कहा कि जमनादास गुप्ता इंसानियत को गौरवान्वित करने वाली एक महान शख्सियत है। लोगों को उनके महान जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। विपुल जैन ने बताया कि नीरा अमृत एक कुशल प्रधानाचार्य और महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण थी। वह बहुत ही धार्मिक और समाजसेवी प्रवृति की महिला थी। उन्ही के नाम पर नीरा अमृत सम्मान समाज की विशिष्ट व अनुपम प्रतिभाओं और शख्सियतों को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता बागपत, अनिल गुप्ता पश्चिम विहार दिल्ली आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा, 15 मार्च। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
    error: Content is protected !!