
तिल्दा / नेवरा / अल्ट्रा ट्रेक सेन्चुरी सीमेंट द्वारा भी जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक प्रसाशनिक अधिकारियो और पत्रकारों तथा ग्रामीणों के दबाव के चलते सहयोगात्मक रवैया अपनाया जा रहा है । प्रबंधन के द्वारा आज हॉस्पिटल पहुंच कर विटामिन सी की टेबलेट -सर्जिकल ग्लोब्स -पल्स ऑक्सीमीटर -डिस्पोजल बेड सीट -सेनेटाइजर -एस्पेअयर मशीन दिया गया । तथा और भी जरूरत का सामान प्रदान करते रहने की बात कही गई है । कम्पनी के अधिकारी डॉ संजीव कुमार, पर्सनल मैनेजर जी के अवस्थी, सी एस आर प्रभारी रूपेंद्र पटनायक आदि उपस्थित हुए थे।इस समय हॉस्पिटल में सरोज कापरे सीनियर नर्स- भोला राम – आशीष -देव प्रसाद साहू फार्मा सिस्ट ममता सुननी और डाक्टर आशीष के साथ हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित थे ।







Comments are closed.