
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारणों को बताया है। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा गया है।धनखड़ ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के चलते उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। इसी कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।धनखड़ 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। इस्तीफे के बाद अब यह पद रिक्त हो गया है और जल्द ही नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।धनखड़ ने सोमवार को राज्यसभा में भी स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और सक्रिय राजनीति से कुछ समय के लिए दूर रहने की बात कही।









Comments are closed.