
रायपुर / ( midia session ) छुट्टी के दिन भी जिले के 200 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगाये गये । कोरोना के बढ़ते मामले के साथ-साथ लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति भी सर्तक नज़र आ रहे है । जिले में जब से 45 से अधिक उम्र के लोगों के लियें भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है वह अपने माता-पिता के टीकाकरण कराने में पहल कर रहे हैं ।
पत्नी के साथ टीकाकरण कराने पहुंचे यशवंत कुमार साहू (52)ग्राम भठगॉव के निवासी बताते हैं कि केंद्र पर टीकाकरण के दौरान ऐसा माहौल था जैसे चुनाव के समय होता है । “अपना रजिस्ट्रेशन करवाइए, प्रतिक्षा करिए,और नंबर आने पर वैक्सीनेशन हुआ । उस समय सबसे ज्यादा खुशी होती है जब हमारा फोटो हमारा कोई साथी ले रहा होता है । सेल्फी ज़ोन पर अपना फोटो साथ ही अंदर एक जिज्ञासा होती है कि अभी आधा घंटा और बैठना है । यह सब कब पूरा हो जाता है पता नहीं चलता है टीकाकरण के बाद भी सुरक्षा उतनी ही जरूरी है जितना कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए की जाती है ।“

डी. एस. नेताम ( आर. एम. ए.)एचडब्लूसी खोरपा ने बताया कि केंद्र पर वैक्सीनेशन की सुविधा विशेष रूप से 45 वर्षीय से अधिक आयु के लोगों को जब से शामिल किया है लोगो में उत्साह बढ़ गया है । वैक्सीनेशन को लेकर जो शुरुआती भ्र्म था वह खत्म हो चुका है । “भ्रांतियां दूर हो चुकी है लोग खुशी-खुशी अपना वैक्सीनेशन करवाने आते हैं । केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत उनको वेटिंग हॉल में बैठने की व्यवस्था की जाती है। टोकन के आधार पर उनका नंबर आता है । उस समय सबसे ज्यादा लोगों को फोटो खिंचवाने का शौक रहता है। ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा उनको बैठाया जाता है । जहां पर उनकी गहन निगरानी की जाती है । किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पूरा स्टाफ अलर्ट पर रहता है । जबसे वैक्सीनेशन शुरू हुआ है कोई भी नकारात्मक केस नहीं आया है । वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है ।‘’








Comments are closed.