
रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन लगने की अटकलें शुरू हो गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया।
सीएम भूपेश ने कहा कि इसे गरीबों, व्यापारियों और आम जनता का काफी नुकसान होता है। इसलिए जरुरी है हम मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें। साबुन से हर थोड़ी देर में अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इसे आप फॉलो करेंगे तो ये कोई बड़ी बीमारी नहीं है जिससे हम बच न सकें। हम अगर नियम का पालन करें तो लॉकडाउन से बच सकते हैं।
सीएम भूपेश के इस बयान के बाद कयास लग रहे हैं कि राज्य में अगर कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर देखने को मिला तो फिर से एक बार लॉक डाउन लगाने में सरकार परहेज नहीं करेगी। वर्तमान में प्रदेश की राजधानी और दुर्ग से कोरोना के अधिकतर मामले देखे जा रहे हैं, अगर इसी तरह से कोरोना के पॉजिटिव मामले इन दोनों शहरों से सामने आते रहे तो यहाँ पर लॉक डाउन को लेकर विचार किया जा सकता है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले देखने के बाद कई शहरों में लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में वृद्धि हो रही है, लेकिन अभी उतनी भी वृद्धि नहीं हुई है, जिससे लॉक डाउन लगाया जा सके। लॉक डाउन की स्थिति से हमें सख्ती से इससे बचने के लिए नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। ताकि लॉक डाउन लगने से बचा जा सकें।







Comments are closed.