छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) जिला इकाई मुंगेली ने दीप पर्व पर “उजियारा” कार्यक्रम के तहत ग्राम सिंगारपुर में खुशियाँ बांटी

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) की मुंगेली जिला इकाई के द्वारा दीप पर्व के अवसर पर “उजियारा कायर्क्रम” के अंर्तगत दिनांक 9 नवम्बर 2020 को ग्राम सिंगारपुर , जिला मुंगेली में बच्चों एवं ग्रामवासियों को दीप पर्व की खुशियों के रूप में मिट्टी के दीपक, गोबर के दीपक, तेल-बाती, मिठाई,बिस्किट एवं उपहार वितरण किया गया। दीप पर्व के अवसर पर “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) की प्रदेश इकाई एवं मुंगेली जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोगी संगठन- “राष्ट्रीय वन्देमातरम” जनशक्ति ,भारत युवा शक्ति संगठन, अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”, छत्तीसगढ़ कला,साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद जिला इकाई मुंगेली, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (GGPITF) जिला इकाई मुंगेली के सदस्यों के द्वारा ग्राम सिंगारपुर में आयोजित “उजियारा कार्यक्रम” में बच्चों एवं ग्रामवासियों को मिट्टी के दीपक,गोबर के दीपक ,तेल-बाती,मिठाई , बिस्किट एवं उपहार भेंट कर दीप पर्व की खुशियाँ बांटी।

“छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) द्वारा प्रदेश में विविध शैक्षिक नवाचारी गतिविधियों के द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में योगदान देते हुए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के कैरियर निर्माण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ द्वारा शैक्षणिक नवाचारी कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक सरोकार-सामाजिक जागरूकता के लिये विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम सिंगारपुर ,जिला मुंगेली में कोविड – 19 के बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए “उजियारा कार्यक्रम” आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ की संभागीय सह संयोजक श्रीमती सीमा यादव , जिला कार्य समिति सदस्य श्री देवप्रसाद पात्रे, दीप्ति बेंजामिन, लोकेश्वरी कश्यप, मोहन कश्यप, सत्यभामा साव,अमृता, कविता दिवाकर, मनोहर यादव, राजेश यादव, रवीना जोगवंशी शिक्षा मित्र, निर्मला कुर्रे , गीतांजलि तिवारी, रामकुमारी कुर्रे, रानू यादव, गायत्री तिवारी, फोहारा भास्कर सहित महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!