छत्तीसगढ़- जनसंपर्क आयुक्त सिन्हा ने जारी किया संदेश,मीडियाकर्मियों से भी वैक्सीन लेने की अपील

तारण प्रकाश सिन्हा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की गई है। आप सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के बन्धुओं से अनुरोध है कि कोविड-19 से संक्रमण से बचाव हेतु सभी अपेक्षित सावधानियां बरतनें के साथ ही कोरोना से बचाव हेतु पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही अपने मीडिया संस्थान के कर्मचारियों को भी फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने नियमित रूप से मास्क लगाने, सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ ही टीकाकरण अवश्य करवाने हेतु प्रेरित करें।
कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु यह आवश्यक है कि राज्य में आम जनता न केवल कोरोना संक्रमण के दुष्परिणाम के प्रति सतर्क रहे, बल्कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों एवं कार्यक्रमों के प्रति जागरूक होकर अपना बचाव कर सकें। कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण हेतु न केवल शासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कोरोना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में मीडिया संस्थानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी से अनुरोध है कि आम जन को कोरोना के प्रति जागरूक करने एवं कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण को बढ़ावा देने में सार्थक योगदान प्रदान करते हुए राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित टीकाकरण एवं कोरोना नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों को अपने समाचार माध्यम में उचित स्थान देते हुए लोगों को जागरूक करने में विशेष योगदान देंगे। आशा है आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान एक जनांदोलन का रूप ले सकेगा जो कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में बेहद प्रभावी होगा।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!