
कोरबा. कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है उन्होंने विगत 14 दिनों में उनके संपर्क में आने वालों से कोरोना टेस्ट करवाने और तुरंत क्वॉरेंटाइन होने की अपील की है.
यहां यह बताना लाजमी होगा कि पिछले दिनों मंत्री जी का जन्मदिवस भी था! जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, क्षेत्रवासी और प्रशासनिक अधिकारी बधाई देने पहुंचे थे. जिसे दृष्टिगत रखते हुए कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने क्वॉरेंटाइन होने और भीड़ भाड़ से बचने एवं मास्क लगाने और हाथ धोने सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है.







Comments are closed.