छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की घटना…शिक्षिका ने किया था नाबालिग छात्र का शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग से घबराकर फांसी पर चढ़ा, मोबाइल फोन के मेसैज व सुसाइड नोट से हुआ खुलासा, शिक्षिका गिरफ्तार

बिलासपुर । लोयेला स्कूल में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल की एक शिक्षिका को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। छात्र के मोबाइल फोन, चैट और खुदकुशी के पहले भेजे गये सुसाइडल नोट के आधार पर उसके खिलाफ छात्र पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और मना करने पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।
देवरीखुर्द में एक स्कूल की संचालिका सरिता श्रीवास्तव के बेटे ओम प्रखर श्रीवास्तव (17 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगकर आत्महत्या कर ली थी। मां अपने पति से अलग रहती है। प्रखर उसका इकलौता बेटा है जबकि दो बेटियों में एक का विवाह हो चुका है, दूसरी अन्य शहर में जॉब करती है।
घटना के दिन स्कूल की एक शिक्षिका आराधना एक्का (30 वर्ष) उसके क्लास के एक अन्य छात्र मयंक यादव के साथ घर आई थी। मयंक ने उसे अपनी बहन बताया था। प्रखर की मां किसी काम से घर से निकल गई। आने के बाद उसने पाया कि प्रखर घर पर अकेले है और फांसी पर झूल रहा है। खुदकुशी के पहले प्रखर ने डिजिटल कैमरा ऑन रखा था। फांसी की घटना इसमें रिकॉर्ड है। इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को शेड्यूल्ड मैसेज भी भेजे जो उसकी खुदकुशी के बाद मिलते रहे। उसने अपना सुसाइडल नोट भी मोबाइल पर ही टेक्स्ट के जरिये लिखा था।
तोरवा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो छात्र के मोबाइल फोन पर शिक्षिका व छात्र के बीच टेलीग्राम एकाउन्ट से अश्लील वीडियो का आदान प्रदान दिखाई दे रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि शिक्षिका ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे। वह इसकी चंगुल में फंस गया है। उसे यह सब गलत लग रहा है और निकलना चाहता है लेकिन वह मेरा वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। वह मुझे एट्रोसिटी एक्ट में जेल भेजने की बात भी कह रही है। अपने दोस्तों को भेजे गये मेसैज में छात्र ने खुद को न्याय दिलाने की मांग भी की है।
तोरवा पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 11,12 तथा आईपीसी की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!