
रायपुर। ऑल्ट बालाजी की वेब सीरिज “गंदी बात” से अपनी अलग पहचान बनाने वाली गहना वशिष्ट को मुम्बई क्राइम ब्रांच ने पोर्न वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया है।
गहना की गिरफ़्तारी शनिवार को की गई है, उन पर आरोप है कि टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर ये अश्लील वीडियो बनाए जाते थे और वहीं इंटरनेट पर अपलोड भी किए जाते थे।
क्राइम ब्रांच ने अभी तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस में 87 अश्लील वीडियो शूट किए जा चुके हैं।
गहना का जन्म छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरीमिरी में हुआ था। बाद में वे भोपाल में और अब मुंबई में रहती है। गहना स्टार प्लस के बहनें सीरियल में मुख्य किरदार में नजर आ चुकी है। गहना अब तक तेलगु, हिंदी और स्पेनिश भाषाओं में 19 फ़िल्में, 7 वेब सीरिज और 16 एल्बम कर चुकी है।
गहना मिस एशिया बिकनी कांटेस्ट 2012 का ख़िताब जीत चुकी है और कई कंपनियों की ब्रांड एम्बेसेडर में रह चुकी है। साल 2012 में उनपर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा था। जिसके चलते कुछ सामाजिक कार्यकर्याओं ने उन पर हमला भी किया था।







Comments are closed.