छत्तीसगढ़ के कोरबा से बडी खबर- युवती के बाप और भाई समेत चार संदिग्धों को लिया हिरासत में, बाड़ी में मिली थी लाश, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

कोरबा/तुमान/कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान में एक 21 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. कल रात्रि हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस को घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँच हत्या के कारण के जांच में जुट गई है जिसमें डॉग स्कवाड की मदद ली जा रही है.
मामला ग्राम पंचायत तुमान के मुख्य मार्ग में स्थित दिगपाल दास गोस्वामी जो कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है उनकी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी की कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस की टीम ने युवती की हत्या की गहन जांच में जुट गई है. प्रभारी SDOP राम गोपाल करियारे ने बताया कि हत्या का कारण अज्ञात प्रतीत हो रहा है. अभी जांच में साइबर टीम, डॉग स्कवाड की टीम की मदद से हत्या की जांच की जा रही है
युवती कृष्णा कुमारी गोस्वामी की हत्या में पुलिस ने युवती के गले में निशान होना बताया है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस द्वारा डॉग स्कवाड के बाघा द्वारा जांच में मृतक युवती के पिता दिगपाल दास गोस्वामी व भाई नारायण दास गोस्वामी तथा दो अन्य लोगों को अपना निशानदेही बनाया जिससे पुलिस ने चारों को संदिग्ध आरोपी बनाकर हिरासत में ले लिया है.
तुमान में हुई कृष्णा कुमारी गोस्वामी की हत्या के विषय में स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा होती नजर आई कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग का होना बताया गया कि हो सकता है इसी कारण युवती की हत्या परिजनों द्वारा की गई हो.
फिलहाल कटघोरा पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा भेज दिया. पुलिस द्वारा जांच और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के बाद ही इस हत्या कु गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेगी .

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!