छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी में ASI ने लूटी नाबालिग की इज्जत, कुकर्म छुपाने डराया-धमकाया और जलाया भी

राजनांदगांव/ जिले में एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) की वजह से खाकी पर फिर एक बार दाग लगा है। ASI ने अपने घर की काम वाली की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आपने गंदे काम को छुपाने के लिए ASI ने मासूम को डराया-धमकाया और फिर जलाया भी है।

मिली जानकारी के अनुसार ASI का नाम नरेंद्र गहीने है। वह राजनांदगांव के छुईखदान थाना में पदस्थ था। वह थाना कैम्पस में बने मकान में ही अकेले रहता था। उसने खाना बनाने और अन्य काम के लिए एक महिला को कार्य पर रखा था। लॉकडाउन के दौरान महिला की तबियत ख़राब थी तो उसने अपनी बेटी को खाना बनाने और अन्य काम के लिए ASI के घर भेजा करती थी। इस दौरान ASI ने बच्ची के साथ मौका पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद कई दफा ASI ने बच्ची का शोषण किया।

छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया 14 अगस्‍त को पीड़ित की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्‍त को पुलिस ने FIR दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां आरोपी पुलिस वाले के घर खाना बनाने का काम करती थी। इसी बीच उसकी बेटी ASI के संपर्क में आई थी।
सीटी एएसपी ने कहा – ASI के खिलाफ शिकायत होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!