छत्तीसगढ़: – एसपी को सब इंस्पेक्टर देता है वसूली का 5 लाख रुपए, विधायक के लेटर से हड़कंप

बलरामपुर/ बीते तीन दिनों से पोलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने एसपी पर अवैध उगाही कराने का आरोप लगाया है। पुलिस के खिलाफ बलरामपुर बंद के दौरान उन्होंने सभा में कहा कि यहां की पुलिस मार खाने और मारने वाले दोनों से पैसा वसूल करती है और फिर उसी हिसाब से थाने में धारा दर्ज की जाती है। पूरे जिले में थानों में प्रभार देने का का रेट तय कर दिया गया है। बड़े थाने में पोस्टिंग के लिए पांच तथा छोटे के लिए 3 लाख रुपए महीना रेट चल रहा है। पुलिस चौकी दो लाख रुपए में बेची जा रही है। एक सब इंस्पेक्टर का नाम लेकर उन्होंने कहा कि वह हर महीने 5 लाख रुपए वसूल कर एसपी को देता है। विधायक ने पुलिस पर वसूली के और भी कई आरोप लगाया।

उन्होंने 2 आईएएस अफसरों का भी नाम लिया और कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन्होंने मनमाने ढंग से तोड़फोड़ का काम किया था। इसके खिलाफ भी आंदोलन किया गया था। विधायक बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर विजय दयाराम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि 15 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों के खिलाफ दर्ज किया गया काउंटर अपराध शून्य किया जाए और इन पर अपराध दर्ज करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करें। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को बलरामपुर से हटाकर बर्खास्त करने की मांग की है।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!