छत्तीसगढ:-13 की दुल्हन और 22 का दूल्हा, रुकवाई गई शादी,पुलिस- प्रशासन की टीम ने परिजनों समझाया; कहा- शादी हुई, तो जाना पड़ेगा जेल

कोरबा/ जिले में ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में पुलिस-प्रशासन ने 13 साल की दुल्हन और 20 साल के दूल्हे की शादी रुकवाई। दुल्हन के घर पुलिस आया देख लोगों के होश उड़ गए। वहां पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन और पुलिस की टीम ने परिजनों को कानून की जानकारी देते हुए समझाया, तब जाकर शादी रुकी। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के ग्राम मनहोरा में दुल्हन का परिवार रहता है। 13 साल की बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। बेटी का रिश्ता 20 साल के युवक के साथ तय कर दिया था। 13 अप्रैल को बारात आनी थी, लेकिन इसी बीच प्रशासन को बाल विवाह होने की जानकारी मिली ।

इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम मनहोरा में बच्ची के घर पहुंचीं। यहां टीम ने परिजनों को बताया कि लड़की की शादी 18 साल से पहले और लड़के की शादी 21 साल से पहले करवाना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बाल विवाह से होने वाली दिक्कतों को लेकर भी परिवार को जागरूक किया और कहा कि जब बेटी 18 साल की हो जाए, तब उसकी शादी कराना, नहीं तो अभी कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं लड़के की उम्र भी दस्तावेजों के हिसाब से 21 साल नहीं है, जिसके कारण उसकी शादी भी गैरकानूनी होती।

इसके बाद परिवार वालों को बात समझ में आ गई और उन्होंने बाल विवाह रोक दिया। दूल्हे के परिजनों को भी शादी रोकने की सूचना दे दी गई, जिसके बाद बारात ने आना स्थगित कर दिया। लड़के वाले भी इसी गांव के रहने वाले हैं। यह पूरी कार्रवाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी दयादास महंत के मार्गदर्शन में हुई। पोड़ी उपरोड़ा से परियोजना अधिकारी निशा कंवर के निर्देशन में छापेमार कार्रवाई की गई थी। मौके पर चाइल्ड लाइन पोड़ी उपरोड़ा और बांगो थाना पुलिस मौजूद रही। इधर टीम को देखकर परिजन और गांववाले सहमे रहे। स्कूल के दस्तावेजों के मुताबिक लड़की की उम्र 13 साल 8 माह है।

  • Related Posts

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा, 15 मार्च। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
    error: Content is protected !!