छत्तीसगढ:- संदिग्ध हालत में मिली NTPC कर्मचारी की लाश, सड़क किनारे पाइपलाइन पर पड़ा हुआ था शव

NTPC कर्मचारी असीम राय का शव। - Dainik Bhaskar

कोरबा/ दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाइप लाइन के पास संदिग्ध हालत में बुधवार को एनटीपीसी कर्मचारी की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय असीम राय के रूप में हुई है,जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था। मृतक के सहकर्मी विजय कुमार ने बताया कि सुबह असीम राय घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा। थोड़ी देर के बाद फोन पर जानकारी मिली कि उसकी लाश लाटा स्थित पाइप लाइन के पास मिली है।

मृतक असीम राय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह कोरबा जिले में पिछले 6 सालों से एनटीपीसी में मजदूरी का काम करता था। मृतक पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। दर्री थाने में पदस्थ ASI ललित कुमार सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कहा कि असीम की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चलेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा’, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसले में कहा कि धर्म परिवर्तन…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू
    error: Content is protected !!