छत्तीसगढ:- लालच में ठगा गया कांग्रेस नेता, शातिर ने की ढ़ाई लाख की ठगी

सक्ती/ जिले में कांग्रेस नेता ठगी का शिकार हो गया। कांग्रेस नेता ने गूगल पर सीमेंट के संबंध में सर्च किया था। जिसके बाद एक युवक ने कॉल कर खुद को एसीसी सीमेंट का कर्मचारी बताया और कम दाम में सीमेंट दिलाने की बात कही थी। कम दाम में सीमेंट लेने के चक्कर मे कांग्रेस नेता ठगी का शिकार हो गया। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार थाना क्षेत्र के वार्ड नं 1 में रहने वाले नरेश राठौर कांग्रेस जिला महासचिव है। नरेश राठौर के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। नरेश भी ठेकेदारी में अपने पिता का साथ देते हैं। 20 अप्रैल 2023 को नरेश अपने मोबाइल पर इंडियामार्ट की वेबसाइट पर सीमेंट के संबंध पर सर्च कर रहे थे। जिसके बाद एक युवक ने नरेश को कॉल करके खुद को एसीसी सीमेंट का कर्मचारी बताया।

युवक ने नरेश को कहा की आपने इंडियामार्ट की वेबसाइट पर सीमेंट से संबंधित पूछताछ की थी। युवक ने नरेश को सीमेंट का दाम 242 रुपए प्रति बोरी बताया। नरेश ने युवक को सीमेंट का दाम 240 रुपए लगाने पर 1000 बोरी खरीदने की बात कही और फोन काट दिया। उसके बाद से युवक बार बार नरेश को फोन कर एडवांस पेमेंट करने के लिए कहने लगा। नरेश ने युवक की बातों में आकर उसके बताए अनुसार 4,999 रुपए उसके अकाउंट मे ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन युवक ने पूरा पेमेंट करने के बाद 1000 सीमेंट की बोरी भेजने की बात कही। जिसके बाद नरेश ने कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लगभग 2.5 लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।

उधर, पूरा पेमेंट करने के बाद भी जब युवक ने सीमेंट की सप्लाई नहीं की तो नरेश को शक हुआ। नरेश ने कई बार उस नंबर पर फोन किया पर फोन नहीं लगा। जिसके बाद नरेश राठौर ने मामले की शिकायत बाराद्वार थाने में दर्ज कराई। बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि नरेश राठौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!