छत्तीसगढ:- फोन पर बात करने मना किया,नहीं मानी तो गुस्साए पति ने मार डाला, तब तक तकिए से दबाया गला जब तक नहीं हो गई मौत

मृतका

बिलासपुर/ जिले में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला मोबाइल से किसी से बात कर रही थी, जिस पर पति ने उसे मना किया। लेकिन, वह नहीं मानी। तभी रात में मौका पाकर उसने तकिया से मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

ग्राम निरतू निवासी घनश्याम सिंह ठाकुर पिता नीलकंठ ठाकुर (48) क्रेडा में टेक्नीशियन है। उसकी पत्नी लोकेश्वरी सिंह (35) गृहणी थी। बीते एक मई की सुबह लोकेश्वरी की लाश संदिग्ध हालत में कमरे में बिस्तर में पड़ी थी। परिजन का कहना था कि सुबह आठ बजे तक वह नहीं उठी तो बेटा तारकेश उसे उठाने के लिए गया, तब उसकी मौत की जानकारी हुई।

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

आरोपी पति गिरफ्तार

इसके बाद घनश्याम के बेटे तारकेश ने अपने नाना-नानी और मामा को फोन से अपनी मां की मौत की जानकारी दी। खबर मिलते ही मायके वाले सारंगढ़ से गांव पहुंचे, तब तक परिजन उसकी अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। शव को देखने पर पता चला कि उसके गले व चेहरे में खरोच के निशान थे, जिस पर मायकेवालों ने हत्या का संदेह जताया और पुलिस को बुला लिया। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी घनश्याम ने बताया कि रविवार को वह अपने काम से बिलासपुर गया था। रात में करीब 9.30 बजे घर वापस आया, तब बेटा तारकेश सोफा मे लेटा था और लोकेश्वरी पलंग मे लेटकर मोबाइल में ईयरफोन लगा कर किसी से बात कर रही थी, जिसे उसने मना किया, पर नहीं मानी

इससे गुस्से में आकर घनश्याम अपनी पत्नी की हत्या करने की ठान ली। रात में घनश्याम अपने बेटे तारकेश के सोने का इंतजार करते रहा। तारकेश के सो जाने के बाद करीब 12 बजे उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिये पलंग के सिरहाने तरफ जाकर तकिया को उठाकर उसके मुंह नाक एवं गला दबा दिया। 

इस दौरान कंबल ओढ़कर सो रही लोकेश्वरी छटपटाती रही। बचने के लिए वह हाथ को छुड़ाने की कोशिश करती रही, जिससे लोकेश्वरी के दोनों हाथ के नाखून से चेहरा एवं गाल मे खरोच लगा है। आरोपी के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!