छत्तीसगढ:-दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने थाना पहुंच कर पुलिस भाइयो की आरती उतारी और राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया

तिल्दा/नेवरा/ भारतीय जनता पार्टी कन्या शक्ति और युवा मोर्चा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर रविवार को तिल्दा नेवरा थाना में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे जनपद सदस्य स्वाति वर्मा और पार्षद चन्द्रकला वर्मा के साथ दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने थाना पहुंच कर पुलिस भाइयो की आरती उतारी और राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया ।
थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को सशक्त कर रही है। उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि निर्भीक होकर स्कूल, बाजार मेला, भीड़ भाड़ या सूनसान रास्तों पर चलें। कोई अराजक तत्व छींटाकशी, व्यंगात्मक भाषाओं का प्रयोग करें तो उसे तत्काल जवाब दें। कोई समस्या हो तो 112,108, आदि नंबरों को डायल करें। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। पुलिसकर्मियों ने सभी से सुरक्षा का वादा किया।
जनपद सदस्य एवं कन्या शक्ति स्वाति वर्मा और पार्षद चन्द्रकला वर्मा के साथ दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने कहा कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं। जिसे देखते हुए हमनें कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे पुलिसवालों के साथ रक्षा बंधन त्योहार मनाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर दिव्या शर्मा,काजल वर्मा,सावित्री सोनवानी,स्मृति पांडे,रानी साहू,नेहा सोनवानी, सुमन वर्मा, दीप्ती वर्मा, कंचन वर्मा, अनिल वर्मा सतीश निषाद, मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!