छत्तीसगढ:- तीन तलाक, महिला थाने में अपराध दर्ज

रायपुर/ राजधानी में तीन तालाक का मामला सामने आया है। टिकरापारा की एक मुस्लिम महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सुपेला,भिलाई निवासी जिम ट्रेनर पति,सास और ननद के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़ित महिला का विवाह दुर्ग जिले के कृष्णनगर वार्ड क्रमांक तीन सुपेला, भिलाई निवासी जिम ट्रेनर असगर अहमद उर्फ अम्मु के साथ 31 अक्टूबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से मुस्लिम हाल बैजनाथपारा में हुआ था।

महिला की दस माह की एक बच्ची भी है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले लड़का चाहते थे लेकिन बेटी होने के कारण उसे ताना मारते थे। पति उसके चरित्र पर शक करते हुए कहते थे कि बेटी उनकी नहीं है। विवाह के बाद से ही सास शमशाद बेगम और ननद शहनाज बेगम दहेज में सामान कम लाने और पांच लाख रूपये अपने भाई से मांगकर लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 10 अप्रैल 2023 को पति असगर अहमद ने एक साथ तीन बार तलाक कहकर,तलाक ए बिद्दत दे दिया है।

इस घटना की पीड़िता ने अपने मोबाइल पर आडियो-वीडियो रिकार्डिंग भी कर लिया था। इसके बाद पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने मामले में महिला के पति असगर अहमद, सास शमशाद बेगम और ननद शहनाज बेगम के खिलाफ 294,34,498 ए का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!