छत्तीसगढ:- आज भी हल्की बूदांबांदी के आसार, तापमान में 12 डिग्री की गिरावट,रायपुर में रातभर होती रही बारिश

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। बिलासपुर में पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। यहां एक ही दिन में टेंपरेचर में 12 डिग्री की गिरावट हुई। बारिश होने से प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान गिरा है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. आगामी दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम 29.0 डिग्री दर्ज हुआ. प्रदेश भर में राजनांदगांव सबसे अधिक गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. साथ ही आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ ही रहेगा.

रायपुर सहित प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा. बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं. इसके चलते लोगों को बीते कुछ दिनों की तपती गर्मी से राहत मिली. प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. बारिश वाले इलाकों में मुख्य रूप से दंतेवाड़ा चार सेमी, लोहांडीगुड़ा पांच सेमी, बस्तर-नारायणपुर में दो सेमी बारिश हुई. साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई.

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. सोमवार को पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम रहा.मौसम विज्ञानियों ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण केरल तक है. इसके कारण मंगलवार को प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!