छत्तीसगढ़:- TI से विवाद के बाद ASI ने खाया जहर, किराए के मकान में मिली लाश,मीटिंग में नहीं आने पर हुआ था विवाद

महासमुंद/ जिले में TI से विवाद के बाद ASI ने जहर खाकर जान दे दी। सहायक उप-निरीक्षक दशरथी साहू (60) बागबाहरा थाने में तैनात थे। मंगलवार को उनका शव बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित किराए के मकान में मिला। घटना से एक दिन पहले थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ क्राइम मीटिंग में नहीं आने को लेकर दशरथी साहू का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। हालांकि, इसके बाद भी ASI साहू ड्यूटी पर पहुंचे थे।

मंगलवार को एएसआई साहू के थाने नहीं पहुंचने पर एसडीओपी कार्यालय का स्टाफ उनके घर पहुंचा। वहां वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के बॉडी में जहर की पुष्टि हुई है। कोमाखान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मकान को सील कर जांच कर रही पुलिस

मामले में परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में मौत का कारण जहर का सेवन बताया है। मृतक सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतारी का रहने वाला था।

पुलिस ने कोमाखान थाना प्रभारी को मृतक के किराए के मकान की जांच के लिए भेजा है और मकान को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी के साथ विवाद और अगले दिन एएसआई की मौत के बीच संबंध की जांच की जा रही है।

6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन

जानकारी के मुताबिक, दशरथी महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना में आरक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने मुंशी के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। करीब 6 महीने पहले ही वे आरक्षक से प्रधान आरक्षक फिर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रोमोट हुए।

अब उनके रिटायरमेंट में 2 साल बाकी था। मृतक के परिजन उनकी मौत को हार्टअटैक से होना बता रहे हैं, जबकि बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के BMO बुधियार सिंह बढ़ाई का कहना है मैं ऑफिस में था। थाने वाले पोस्टमार्टम के लिए एक पुलिस स्टाफ का बॉडी लाए थे। जिसका डॉ. दीवान ने पीएम किया है।

बीमार रहता था आरक्षक – SP

SP आशुतोष सिंह का कहना है थाने का ऑडियो वीडियो हमने देखा है। विवाद की बात झूठ है। वो अत्यधिक बीमार रहता था, और समय पर ड्यूटी पर नहीं आता था। पिछले 6 महीने से लगातार छुट्टी पर रहने लगा था।

SHO ने समझाइश दी थी, उसके 10 घंटे बाद की घटना है। हार्टअटैक है या प्वाइजन है जब तक हमारे पास पीएम रिपोर्ट लिखित में नहीं आता तब तक कुछ भी नहीं कह सकते।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!