छत्तीसगढ़:- SECL मुख्यालय में लगी आग ,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, देखें वीडियो…

बिलासपुर/  SECL के मुख्यालय में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में आग लगने से वहां रखे फर्नीचर सहित दूसरे सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। SECL प्रबंधन का दावा है कि स्टोर रूम नहीं, बल्कि पुराने खंडहरनुमा गोदाम में आग लगी थी, जहां पुराना यूजलेस सामान रखा हुआ था। इस घटना से SECL मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे डायल 112 को जानकारी मिली कि SECL मुख्यालय में आग लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वहां भीषण आग फैल चुकी थी और चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इस दौरान SECL के सुरक्षा बलों ने गेट को बंद कर दिया था और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने नगर सेना की दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ ही SECL की सुरक्षा में तैनात जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

देर रात तक फायर बिग्रेड से आग बुझाने की कोशिश चलती रही। देखते ही देखते SECL के साथ ही नगर सेना की तीन दमकलें मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में सफल हुए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रात में परिसर में सुरक्षा बल मौजूद था। उन्हें अचानक स्टोर रूम में आग की लपटें दिखीं, तब उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद SECL की दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। आग नहीं संभली, तब डायल 112 को सूचना दी गई।

जिस समय आग लगी, तब जवान ड्यूटी पर थे, इसके बावजूद उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं हुई। इसके चलते परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!