छत्तीसगढ़:- SECL के अधिकारी- कर्मचारी पुलिस वाले बनकर वाहन चालकों से कर रहे थे अवैध वसूली, 5 गिरफ्तार

कोरबा/ जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार 14 सितम्बर तड़के 3 से 4 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोग अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर भारी वाहनों को रोककर वसूली कर रहे हैं. जिसके बाद कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 5 लोगों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी (44 वर्ष), पिता- शेखवत अंसारी निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है कि ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था. इस दौरान रात के समय लगभग 3:15 बजे ढेलवाडीह बायपास पर एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 सायरन बजाते हुए पहुंचा और ट्रक के पास आया. बोलेरो से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई और पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे. गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे, गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद भी वे मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे. इसके बाद कागजात सही नहीं है कहकर पैसे की मांग करने लगे और पैसा नहीं देने पर जेल भेजने की बात करने लगे. आरोपियों ने उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिया.

ड्राइवर ने बताया कि वे सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे और सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे.

मामले की शिकायत मिलने पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है. पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी और कर्मचारी हैं. वहीं अन्य 1 और आरोपी का शामिल होना पाया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. मुकेश केशरवानी, पिता- प्रदीप केशरवानी, उम्र 36, वर्ष- निवासी केरा रोड, थाना- शिवरीनारायण, जिला जांजगीर चांपा
  2. अभिषेक मीणा, पिता- रामप्रसाद मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी- आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर, जिला जयपुर, राजस्थान

3. विकास मीणा, पिता- स्वर्गीय सतीश मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान

  1. दिलीप कुमार यादव, पिता- परदेशीराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा
  2. हरप्रसाद पटेल, पिता- स्वर्गीय संतोष पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी- बलगी- थाना बांकीमोंगरा, कोरबा.
  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!