छत्तीसगढ़:- IPL में करोड़ों का सट्टा लगाने वाले 8 बुकी गिरफ्तार, देखें विडिओ…

रायपुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.04.23 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर कमरे में 08 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट एवं सूरज मिश्रा बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल के बीते मैचों में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करने के साथ ही आज दिनांक 07.04.2023 को आयोजित होने वाले आई.पी.एल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालन करने की तैयारी कर रहे थे।

जिस पर सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 नग मोबाईल फोन, 01 नग लेपटॉप, 13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500/- रुपये, 01 वाईफाई जुमला कीमती लगभग 2,20,000/- रूपये तथा करोड़ो रूपये के क्रिकेट के सट्टा का हिसाब किताब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 227/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों पर लगातार नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही की जाएगी l

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!