
कोरबा/ दीपका/ रविवार को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व, जनता एवम कोयला खदानों की सुरक्षा में तैनात, सीआईएसएफ के जवानों के साथ सर्वमंगला स्कूल की बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य रहने की कामना की। जिले के प्रगतिनगर दीपका स्थित सीआईएसएफ बैरक में दोपहर लगभग 12 बजे स्कूली छात्राओं बहनों ने बटालियन में रक्षाबंधन का पर्व सुरक्षाबलों के जवानों के साथ मनाया। यहां बहनों ने बटालियन के अधिकारियों और जवानों को परंपरानुसार तिलक करके, उनकी आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।
इस दौरान स्कूल की बहनों ने कहा कि सीआईएसएफ के फौजी भाई अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर होते हैं। इसलिए हम सभी महिला बहनों ने फौजी भाइयों की सुरक्षा, उनकी दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना के साथ एक परिवार की बहन की तरह उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य नारायण चंद्रा,वरिष्ट शिक्षिका आरती महतो के साथ विद्यालय की छात्राएं अदिति राठौर,अनीषा,ओमिशा,काजल,रागिनी,सीमा,पल्लवी,अनामिका,स्नेहा,नंदनी,गरिमा,सोनिया,चाहत,रिद्धि,निधि,रोशनी,प्रीति तन्नू,साक्षी,रानी,राखी,शीतल,श्रेया, श्रद्धा,गरिमा,शीतल,पायल सहित कुल 28 छात्राएं उपस्थित थी।












Comments are closed.