छत्तीसगढ़:- 9 जिलों में आज बारिश के आसार, कल भी कोरबा समेत कई जिलों में होगी बूंदाबांदी

रायपुर/ प्रदेश के 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं 8 दिसंबर को कोरबा समेत कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के बीच में है। पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। वहीं लोग सुबह से ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते दिखे।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में रहा। वहीं सबसे अधिक दिन का पारा 33 डिग्री बालोद में रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे गर्म रहा। सूरजपुर में 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री बलरामपुर में 17.7 और जशपुर में 18.5 डिग्री तापमान है। बिलासपुर संभाग के जिलों में सबसे ठंडा गौरेला पेंड्रा मरवाही है। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोरबा में रात का तापमान 14.7 डिग्री, बिलासपुर में 17 डिग्री, तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

बस्तर संभाग में बादल छाए रहने और बारिश के कारण रात का तापमान 17- 20 डिग्री के बीच है। बस्तर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। नारायणपुर में 17.2 डिग्री दंतेवाड़ा में 21.5 डिग्री पारा रहा।

रायपुर में आज लिए हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा।

आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोरिया ,मनेंद्रगढ़- भरतपुर चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में हल्की बारिश के आसार हैं।

8 दिसंबर को सरगुजा, जशपुर ,कोरिया, मनेद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर ,गौरेला गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, रायगढ़, बिलाईगढ़- सारंगढ़, कोरबा,मुंगेली, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार ,धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीर धाम, खैरागढ़-छुईखदान में हल्की बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को बस्तर के सुकमा में 40 मिलीमीटर सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!