छत्तीसगढ़:- 7 महीने की गर्भवती पत्नी का शराबी पति ने किया मर्डर, हुआ गिरफ्तार…

बिलासपुर/ सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में मायके आई गर्भवती महिला को शराबी पति ने टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसे चंद घंटों के अंदर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मामले की जांच जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी मौवार उम्र 24 वर्ष का विवाह मई 2023 में ग्राम रालिया के प्रकाश मौवार उम्र 26 वर्ष से हुआ था। शादी के बाद पति के रोज-रोज शराब सेवन करने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

इसी दौरान हरेली त्योहार मनाने रिंकी अपने माइके ग्राम कुली आई हुई थी। जिसे ससुराल ग्राम रलिया ले जाने के लिए 4 दिन पहले उसका पति आया था। रिंकी के मायके ग्राम कुली में माता-पिता रहते थे, जो खेती बाड़ी का काम करते थे। गुरुवार को पिता बाजार गए हुए थे, रिंकी की मां घर पर थी। इसी दौरान रिंकी का पति प्रकाश मौवार रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और पास में रखे टांगिया से रिंकी पर वार करना शुरू कर दिया। हमला के बाद जब रिंकी आवाज लगाई, तब उसकी मां बाहर आई और बीच बचाव की। उसी वक्त रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे। जो आरोपी प्रकाश को पकड़कर मारने लगे, लेकिन वो किसी प्रकार से छोड़ाकर भाग निकला।

परिजनों ने घर से 1 किलोमीटर बस्ती में रिंकी को कंधे से ले जाकर प्राइवेट गाड़ी के सहारे बलौदा के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सीपत पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुटी हुई थी। जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

7 महीने की गर्भवती थी मृतिका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रिंकी का विवाह मई 2023 में हुआ था, जिसके बाद हरेली त्यौहार मनाने मृतिका अपने माइके आई हुई थी। जिस दौरान वह 7 महीने की गर्भवती थी। इसी वक्त ये घटना हो गया।

मोबाईल छोड़कर हुआ था फरार, खाल्हेपारा से हुआ गिरफ्तार:- अर्चना झा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने बताया की मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश मौवार अपना मोबाईल फोन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!