छत्तीसगढ़:- 29 करोड़ की ठगी, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर/ शेयर में निवेश और दोगुना मुनाफे के साथ कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 29 करोड़ की धोखाधड़ी की गई ।नेवरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। तीन वर्ष पहले हुई इस धोखाधड़ी का मामला कल ही दर्ज कराया है। नेवरा पुलिस के मुताबिक सुपेला नेहरू नगर निवासी संदीप कुमार अग्रवाल (45) से यह धोखा किया गया । विकास मेटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड बरतोरी के डायरेक्टर उमेश शर्मा,मनोज शर्मा और श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने जून 22 को संदीप को अपनी कंपनी में निवेश करने का आफर दिया । कहा कि उनकी कंपनी के शेयर में निवेश करने पर अधिक लाभ होना है। और साथ ही में कंपनी का पार्टनर बनाने की भी बात कही। इस पर भरोसा कर संदीप ने 29 करोड़ का निवेश किया। रकम लेकर तीनों ने शेयर नहीं दिए। और मुनाफे देने के बजाए संदीप के फर्जी हस्ताक्षर कर मुनाफे को अन सिक्योर्ड लोन दिखाते रहे। इस दौरान संदीप हर माह, वर्ष मुनाफा मांगता रहा। तीन वर्ष बाद भी मुनाफा, मूलधन, पार्टनरशिप न मिलने पर संदीप ने कल रात नेवरा थाने में तीनों पर बीएनएस की धारा 316-5,318-4,3-5 का अपराध दर्ज कराया।

  • Related Posts

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
    error: Content is protected !!