छत्तीसगढ़:- 25 हजार जमा नहीं होने के चलते 8 साल जेल में, नाराज हाईकोर्ट ने नई गाइडलाइन जारी की

बिलासपुर/ हत्या के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी 8 साल से सिर्फ इसलिये जेल में बंद है क्योंकि उसके पास जमानत के लिए 25 हजार रुपये नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अदालतों व जेल अधीक्षकों के लिए हाईकोर्ट ने नई गाइडलाइन जारी की है। कसडोल के केशव अघरिया को सन् 2014 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2015 में उसे सेशन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई और दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। आरोपी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। 14 अक्टूबर 2015 को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा स्थगित कर उसे 25 हजार रुपये की जमानत में छोड़ने का आदेश दिया।

जमानत राशि नहीं देने के कारण सेशन कोर्ट ने न तो उसकी रिहाई का आदेश दिया, न ही हाईकोर्ट को सूचित किया कि उनके आदेश का पालन नहीं किया जा सका है। जेल अधीक्षक को भी हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं मिली। इसके चलते वह बीते आठ साल से जेल में कैद है। प्रकरण में अंतिम अपील की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस संजय एस अग्रवाल व जस्टिस संजय के अग्रवाल की बेंच में हाईकोर्ट के समक्ष यह जानकारी दी गई कि अभियुक्त को जमानत राशि जमा नहीं होने के कारण जेल से रिहा नहीं किया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने हैरानी जताई।

कोर्ट ने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विस्तृत गाइडलाइन अधीनस्थ अदालतों तथा जेलों के लिए जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पूरी तरह पालन किया जाए। किसी अभियुक्त को आदेश के बावजूद जमानत पर रिहा किया गया या नहीं, इसकी जानकारी जेल अधीक्षक ई मेल से देंगे। साथ ही रिहाई की जानकारी ई प्रिजनर्स सॉफ्टेवयर में दर्ज करेंगे। यदि कोई जमानत पाने वाला 7 दिन के भीतर रिहा नहीं होता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करें, अभियुक्त की रिहाई का प्रयास करेगा। हाईकोर्ट ने यह आदेश प्रदेश के सभी न्यायालयों को भेजने के लिए कहा है ।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!