छत्तीसगढ़:- 2 बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, कोरबा निवासी एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल


जांजगीर/ जांजगीर-चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास 2 बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़त हुई है। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार, एक बाइक पर सवार शिव कुमार साहू (55), मनोज अग्रवाल (43) निवासी कोरबा सवार थे, जोकि जमीन संबंधित काम को लेकर शिवरीनारायण पटवारी दफ्तर गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस कोरबा जाने के लिए निकले हुए थे। वहीं दूसरी बाइक पर करण मांझी (20) और 2 अन्य साथी सवार थे। दोनों बाइकों की देवरी मोड़ के पास टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 में तैनात अभिषेक जायसवाल और चालक जमुना दास महंत घटना स्थल पहुंचे थे।

सड़क हादसे में शिव कुमार साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनोज अग्रवाल, करण मांझी और उसके 2 अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया गया। वहीं शिव कुमार साहू के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!