छत्तीसगढ़:- 2 बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 5 साल की बच्ची ने भी तोड़ा दम, दूर तक सुनाई दी भिड़ंत की आवाज

रायगढ़/ जिले में शुक्रवार की शाम NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन और घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा है जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही तीन लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेजा गया है।

5 साल की बच्ची की मौत

जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर 5 साल की बच्ची और 2 लोगों की मौत हुई है। ग्राम झलमला में गहिरा मेला लगा हुआ था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह घटना घटित हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया और 5 साल की बच्ची गढउमारिया निवासी कुहू सिदार के रूप में हुई है। मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया 26 साल, खेमराज साव 14 साल और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं।

दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच कर रहे है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!