छत्तीसगढ़:- 15 मिनट में 5 करोड़ के सोने की लूट, ज्वेलरी-शॉप के संचालक पर कट्‌टे से किया हमला, 8 किलो गहने लेकर झारखंड की ओर भागे बदमाश

बलरामपुर/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हो गई। बुधवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बदमाश घुसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक पर राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया।

15 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान के पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि बदमाशों ने दुकान की पहले अच्छे से रेकी की होगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपियों का सुराग नहीं 

लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस सीसी टीवी फूटेज भी खंगाल रही है।

आठ किलो सोने की लूट

 दुकान के संचालक राजेश सोनी रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का कार्य उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

रामानुजगंज के दुकान में स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था। संचालक राजेश के अनुसार दुकान से लुटेरे करीब 8 किलो से अधिक सोना लूट ले गए हैं। आशंका है कि लुटेरों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।

बलरामपुर पुलिस दुकान सहित आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों के आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सके। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!