छत्तीसगढ़:-15 दिन रद्द रहेगी कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नहीं चलेगी बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल भी, तीन दिन रद रहेगी बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

बिलासपुर/ अधोसंरचना विकास के तहत बिलासपुर रेल मंडल रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशन के मध्य स्थित जेएसपीएल केबिन में चौथी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 23 से 25 जनवरी तक 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इसी तरह 22 से 24 जनवरी तक 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल नहीं चलेगी। 23 से 25 जनवरी तक 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल भी रद रहेगी। इसके अलावा गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल अंतर्गत मथुरा यार्ड का आधुनिकीरण किया जा रहा है। इस नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 21 जनवरी से चार फरवरी तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद रहेगी। रैक के अभाव के कारण इन तारीख़ों को 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल भी नहीं चलेगी। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। 

कल कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी 

दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल अंतर्गत सीताफलमंडी-काचीगुड़ा सेक्शन में ट्रेफिक ब्लाक लेकर यार्ड आधुनिकीकरण कार्य किया जाएगा। इसके कारण 21 जनवरी को कोरबा से रवाना होने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काजीपेट-मौला अलि-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंटकल-धर्मवरम मार्ग से यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!