छत्तीसगढ़:- 12वीं की छात्रा ने पेपर बिगड़ने पर लगाई फांसी, वायर से लटकी इंजीनियर की बेटी

भिलाई/ भिलाई में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 12वीं के एग्जाम अच्छे नहीं गए थे, जिससे वह टेंशन में रहती थी। इसके पहले भी 11वीं में 3 बार सप्लीमेंट्री और 12वीं में फेल हो चुकी थी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम एरिना कराब (19) है, जो CSEB नेहरू नगर में रहती थी। छात्रा के पिता आनंद कराब इंजीनियर हैं। एग्जाम को लेकर ही वह परेशान थी, फिर से फेल होने का डर सता रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 4 अप्रैल को दोपहर में छात्रा के पिता आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी गए थे। उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल गई थी। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा 1 बजे वापस आए। इस दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था। छात्रा की मां ने पीछे के दरवाजे से किचन का दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो बेटी केबल तार से बंधी रस्सी से लटकी हुई थी। नीचे उतारकर सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी से इंग्लिश मीडियम में डाला गया

छात्रा के पिता आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया था। इसके बाद मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे। 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो।उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मामले में पुलिस पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 अप्रैल को परिजनों को सौंपा गया। छात्रा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!