छत्तीसगढ़:- 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब पकड़ाई, कंटेनर से 1000 पेटी शराब जब्त, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। चुनाव में गड़बड़ी रोकने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। इस दौरान आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजनल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतवना इलाके से भारी मात्रा में विदेशी मदिरा समेत एक कंटेनर और एक क्रेटा कार को मिलाकर कुल 1.60 करोड़ का सामान बरामद किया गया है।। इसके अलावा शहर के वार्ड 8 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर वोट के बदले नोट बांटने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गोवा से भूटान ले जाई जा रही थी शराब, चुनाव में खपाने की आशंका

नवनीत तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छतवना ग्राम में करीब 4 बजे छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आबकारी की संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को छतवना के करीब पकड़ लिया।

कंटेनर समेत ड्राइवर शिव कुमार सोनी और शराब डिलीवरी करने वाले व्यक्ति रवि शर्मा को पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम लाया गया। ड्राइवर ने बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है, जबकि डिलीवरी मैन ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा का निवासी है। छानबीन के दौरान ब्लैक डॉट कंपनी की 1000 से अधिक विदेशी शराब की पेटी बरामद की गईं।

हरियाणा नंबर का कंटेनर, मालिक बलदेव सिंह

जब्त कंटेनर हरियाणा का पंजीकृत वाहन है, जिसका मालिक बलदेव सिंह बताया जा रहा है। गाड़ी का नंबर HR-68-Q 4175 है।

मुख्य साजिशकर्ता पंकज सिंह और जय बघेल की तलाश जारी

आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर में पंकज सिंह और जय बघेल के कहने पर भूटान की फर्जी परमिट पर शराब बिलासपुर लाई गई है। आबकारी विभाग दोनों की गंभीरता से तलाश कर रहा है। पंकज सिंह का नाम शराब तस्करी में पहले भी सामने आ चुका है, जबकि जय बघेल आबकारी विभाग में दो-तीन साल पहले सुपरवाइजर के रूप में काम कर चुका है। दोनों ने भूटान के नाम पर फर्जी परमिट बनवाकर गोवा से शराब बिलासपुर मंगाई थी।

जांच में सामने आया कि गाड़ी संदिग्ध थी और परमिट भी फर्जी निकला। साथ ही ब्लैक डॉट शराब की बोतलों में होलोग्राम नहीं पाया गया। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पंकज सिंह व जय बघेल की तलाश की जा रही है।

वार्ड 68 में वोट के बदले नोट बांटने का वीडियो वायरल

इधर, नगरीय निकाय चुनाव में गड़बड़ी की एक और बड़ी घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 68 में वोटरों को लुभाने के लिए नकदी बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से दो लोगों को 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा और उन्हें कोनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!