छत्तीसगढ़:- 03 कथित आरोपियों के कब्जे से 03 नग देसी कट्टा, 01 रिवाल्वर एवं 02 नग जिंदा कारतुस को पुलिस ने किया बरामद

¤ सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही गुंडे, बदमाशों के विरूद्ध पुलिस का जारी रहेगा सजग अभियान ¤

कोरबा/ कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संयुक्त दल द्वारा मुखबिर सूचना पर कथित आरोपी को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने पास एक देसी क‌ट्टा रख कर उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से पुलिस को एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी क्रम में दूसरे कथित आरोपी को अंधरीदाई मंदिर के पास एक देसी कट्टा अपने पास रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना पर पुलिस दल द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर दूसरे कथित आरोपी के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया। जिस पर कथित आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कथित आरोपियों से पूछताछ मे मिली जानकारी के आधार पर तीसरे कथित आरोपी को राताखार के पास एक देसी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर अपने पास रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर तीसरे कथित आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, देशी रिवाल्वर एवं 02 नग कारतुस को पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया की गुंडागर्दी की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपराधियों, गुण्डे, मवाली तथा हुड़दंगियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरबा पुलिस जन सहयोग से सुरक्षा का बोध कराने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

नाम आरोपीः-

  1. रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा
  2. नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी डेंगू नाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा
  3. कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा
  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!