छत्तीसगढ़:- होली के दिन पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या, आरोपी ने पहले साथ में खाया खाना, फिर उतारा मौत के घाट

धमतरी/  छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष)  नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) लोचन को मारने की धमकी देने लगा और देखते ही देखते उसने अचानक धारदार हथियार से लोचन के सीने के नीचे वार कर दिया. इससे पहले की दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह, नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में जुट गई है.

  • Related Posts

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और पुलिस के बीच झड़प…

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    18/03/2026 बालकोनगर बालको क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बालको के पूर्व प्रबंधक, प्रखर वक्ता और श्रमिक समाज व जन-अधिकारों के लिए संघर्षरत…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!