छत्तीसगढ़:- हिस्ट्रीशीटर ने आरक्षक पर तानी पिस्टल!आरोपी की पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

बिलासपुर/ कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने बुधवार की रात एक आरक्षक पर पिस्टल तान दी। आरक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है। वह अपने दोस्त की कार को छोड़ने आया था, तभी शराब के नशे में रंजन गर्ग आया और उसे देखकर हथियार लहराने लगा। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि रवि शर्मा आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार की रात अपने दोस्त की गाड़ी छोड़ने के लिए बिलासपुर के देवरीखुर्द आया था। यहां चौक पर उसने अपने दोस्त को बुलाया था और उसका इंतजार कर रहा था।

आरक्षक रवि शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वो चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था, तभी शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग लड़खड़ाते हुए आया। उसने सिपाही से बोला तू यहां कहां घूम रहा है, जिसके बाद उसने अपने हाथ में रखे पिस्टल तान दी। उसकी हरकतों को देखकर आरक्षक उससे बातचीत करते हुए उलझाए रखा। कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया।

एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप का कहना है कि आरक्षक ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में की है। पता चला है कि आरक्षक भी शराब के नशे में था।देर रात वो गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से यहां क्यों आया था। रंजन गर्ग से उसका क्या कनेक्शन है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, रंजन गर्ग अपने घर से गायब है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!