छत्तीसगढ़:- हिट एन्ड रन: बेकाबू ट्रक ने 8 से 10 लोगों को रौंदा, एक बुजुर्ग की मौत

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा नेवरा थाना इलाके में आज देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने 4 से 5 लोगों को रौंदा जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक के मालिक से बात कर ली है।

आज देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के आगे हाई स्कूल मार्ग पर तीन चार कार व सात आठ दो पहिया वाहन को ठोकर मार कर एक दुकान के अंदर घुस गई है, हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है वहीं चार पांच लोग घायल हैं। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची है। तिल्दा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

ट्रक सेठिया ट्रांसपोर्ट रायपुर की बताई जा रही है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। खाली ट्रक तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रही थी, इसी बीच टॉकीज के पास उन्होंने एक कार को चपेट में लेते हुए एक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. इस हादसे के बाद शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए 2 और लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक के मौत का तांडव को देखते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक अफरा तफरी मची रही। आखरी में ट्रक एक टीवी फर्नीचर दुकान में घुस गई। जहां चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.. घटना रात की होने की वजह से सड़क पर भीड़ कमती वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी । थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर उपस्थित हैं चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!